नीमच टुडे न्यूज | नीमच के ग्राम सोनियाना में धानुका परिवार द्वारा 1247 करोड़ का निवेश कर सोलर ग्लास फैक्टरी का निर्माण किया जा रहा है। यह मप्र की पहली फैक्टरी होगी जो 600 टन सोलर ग्लास का प्रतिदिन उत्पादन करेगी और 1600 लोगो को रोजगार देगी। नीमच हवाई पट्टी पर आयोजित सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय नवीन एवं नवीनभकीय मंत्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश के नवीन ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने धानुका सोलकर ग्लास फैक्टरी की नींव रखी। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता,पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष आदित्य मालू सहित भाजपा नेतागण उपस्थित थे। सीएम ने की धानुका ग्रुप की प्रशंसा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले धानुका ग्रुप के स्टॉल पर पहुंचे और फैक्टरी की कार्ययोजना को देखा बाद में धानुका ग्लास फैक्टरी का शिलान्यास किया। मंच पर धानुका ग्रुप के कैलाश धानुका, सुनील धानुका और कुणाल धानुका से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्य की प्रशंसा की। मप्र की पहली फैक्टरी धानुका ग्रुप द्वारा बताया किया यह मप्र की पहली फैक्टरी होगी, जो सोलर ग्लास का उत्पादन करने जा रही है। अब तक सोलर ग्लास का उत्पादन चायना में होता है और भारत में अडानी, रिलायंस और एयरटेल जैसी बडी कंपनियां कर रही है। धानुका ग्रुप यह फैक्टरी नीमच में प्रारंभ करने जा रहा है। सीएम ने धानुका ग्रुप की प्रशंसा की। सीएम को दिया स्मृति चिन्ह धानुका ग्रुप द्वारा मंच पर सीएम डॉ. मोहन यादव और केद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को मंच पर स्मृति चिन्ह भेट किया गया। ग्रुप के कैलाश धानुका, सुनील धानुका और कुणाल धानुका ने स्मृति चिंन्ह भेट किया।