नीमच टुडे न्यूज़ |ग्राम ढाकनी में शासकीय जमीन पर कथित अवैध उत्खनन को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित कैलाश प्रजापत ने बताया कि शाम करीब 7 बजे गांव में राजेश कारपेंटर द्वारा कथित रूप से उत्खनन किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर स्थिति देखने पहुंचा।कैलाश का आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और राजेश कारपेंटर ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार उस पर किसी हथियार से हमला किया गया, जिससे हाथ में गंभीर चोट आई और उपचार के दौरान टांके लगाने पड़े। उसने कंधे पर पत्थर लगने से भी चोट आने की बात कही हैघटना के बाद कैलाश प्रजापत ने मनासा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अवैध उत्खनन की जांच करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।