नीमच टुडे न्यूज़ | बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने स्कूलों, कृषि उपज मंडियों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर छात्रों तथा आमजन को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी।अभियान के तहत नीमच कैंट क्षेत्र की कृषि उपज मंडी चंगेरा, नीमच सिटी के पीजी कॉलेज रोड और चंबल कॉलोनी, बघाना कृषि उपज मंडी, जावद, मनासा तथा कुकड़ेश्वर क्षेत्र में कार्यक्रम हुए।इस दौरान ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाएं, डिजिटल अरेस्ट, OTP-KYC फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग लिंक, QR कोड फ्रॉड और साइबर बुलिंग से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस ने जागरूकता पम्पलेट वितरित कर साइबर स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।