भ्रष्टाचार, पेपर लीक और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती बोले— जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़  |मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी और नीमच जिला कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, पेपर लीक, खाद संकट, पेंशन बहाली और ग्रीन फील्ड कॉरिडोर सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। कांग्रेस ने राम मंदिर से जुड़े कथित भूमि घोटाले, मुख्यमंत्री से जुड़े कथित उज्जैन भूमि प्रकरण और नीट सहित भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों पर सरकार से जवाब मांगा है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि प्रदेश की जनता बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों से परेशान है। कांग्रेस आमजन, किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि नीमच में रोकी गई पेंशन की तत्काल बहाली और प्रस्तावित नीमच-भोपाल ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के मुद्दे पर भी व्यापक जनजागरण किया जाएगा।कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के तहत 14-15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक Gen Z Cyclothon आयोजित होगी, जबकि 15 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास घेराव प्रस्तावित है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में उज्जैन में विशाल जनआंदोलन और महारैली की भी तैयारी है।

Top