नीमच टुडे न्यूज़ | मनासा पुलिस ने एक बार फिर तेजी और सतर्कता का परिचय दिया है। ट्रैक्टर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और करीब 8.60 लाख रुपये कीमत का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। नीमच जिले की मनासा पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ट्रैक्टर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 28-29 जून की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश महिंद्रा कंपनी का लाल रंग का युवो टेक प्लस-575 ट्रैक्टर चोरी कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मनासा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के निवासी राहुल पिता कमल सिंगार (20) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने करीब 8.60 लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर ली है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश अवस्थी सहित पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।