नीमच टुडे न्यूज़ |54वीं मध्यप्रदेश राज्य सब जूनियर एवं मिनी ग्रुप बालक-बालिका तैराकी स्पर्धा में भाग लेने वाली नीमच जिला टीम के चयन की प्रक्रिया 6 जुलाई को आयोजित होगी। जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता सुबह 8 बजे शहर स्थित नगरपालिका स्वीमिंग पूल पर होगी। चयनित खिलाड़ी 16 से 18 जुलाई तक इंदौर के लक्ष्मण सिंह स्वीमिंग पूल में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में जिले के सभी पात्र तैराक भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में ग्रुप-द्वितीय 13-14 वर्ष, ग्रुप-तृतीय 11-12 वर्ष और ग्रुप-चतुर्थ 9-10 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी पात्र होंगे। प्रतिभागियों को निर्धारित समय से पहले पहुंचकर पंजीयन कराना होगाप्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए जिला टीम गठित की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए कोच आयुष गौड़, अभिषेक अहीर, सुधा सोलंकी, नीलेश घावरी, रोहित अहीर, रविन्द्र सोनी, सुब्रो चौधरी और समीर जादौन से संपर्क किया जा सकता है। संघ पदाधिकारियों ने जिले के प्रतिभाशाली तैराकों से चयन प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और राज्य स्तर पर नीमच का गौरव बढ़ाने की अपील की है।