नीमच टुडे न्यूज़ | करीब तीन साल से चल रहे जमीन विवाद और कथित अतिक्रमण के मामले में मारपीट व पत्थरबाजी के आरोप सामने आए हैं। 80 वर्षीय जगदीश दास ने बताया कि विवाद 26 जुलाई 2023 से चल रहा है। कथित कब्जा हटवाने और जमीन के सीमांकन के लिए राजस्व विभाग में कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान उनके साथ बालक दास, धनसुख दास और उनका पोता मौजूद थे। जगदीश दास ने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर रमेश, दिनेश, गजेंद्र, प्रकाश, जगदीश, बद्रीलाल और शिवनारायण सहित अन्य लोगों ने कथित रूप से हमला कर पत्थर चलाए। इससे उनके सिर, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।बुजुर्ग ने दावा किया कि घटना के समय मौके पर पटवारी, गिरदावर, चौकीदार, पुलिसकर्मी और राजस्व अमला मौजूद था। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।