नीमच टुडे टुडे | नीमच भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के नीमच आगमन पर उनके निजी कार्यालय पहुंचकर उनका पुष्पमाला एवं भाजपा गमछा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुखलाल पंवार का भी पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया तथा उनका अवतरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन पाटीदार ने कहा कि संगठन या मोर्चा कोई भी हो, सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने तथा भाजपा की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर जायसवार, रोहित माली, दिलीप लालवानी, दुर्गाशंकर दशाणा, रईस पटवा, शकील मंसूरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।