नीमच टुडे न्यूज़। प्राणी मात्र पर जीव दया के बिना संसार में सुख शांति की कल्पना नहीं की जा सकती है। विश्व में हिंसा के त्याग बिना अहिंसा का प्रचार प्रसार नहीं हो सकता है। अहिंसा को जीवन में आत्म साथ करने से ही जीवन में शांति का मार्ग प्रशस्त होता है। 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सभी के जीवन में मंगल आगमन करवाता है।जीव दया बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है। यह बात प्रतिष्ठाचार्य कहान गुरुदेव रजनी भाई डोसी अहमदाबाद ने कही। वे दशपुर एक्सप्रेस वाली गली जैन कॉलोनी स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर जैन कॉलोनी नीमच के तत्वाधान में श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर के पार्श्वनाथ दिगंबर जिन बिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 30 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 के अंतर्गत वितरागी दिगंबर जिन प्रतिमाओं का नीमच की पावन भूमि पर मंगल प्रवेश एवं शोभायात्रा के निमित्त भागेश्वर मंदिर सभागार नीमच पर आयोजित धार्मिक समारोह मे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ऋषि मुनियों के प्रयोग अनुसंधान के अनुसार तप ज्ञान मोक्ष जन्म आदि पांच तत्व होते हैं। जिस प्रकार पत्थर में परमात्मा कंकर में शंकर, शून्य में प्रतिष्ठा होती है उसी प्रकार यदि हम अहिंसा के मार्ग पर चले तो हमारे जीवन में आत्मा का कल्याण हो सकता है।
पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव की पावन श्रृंखला में मंगल प्रवेश एवं शोभा यात्रा जुलूस जैन कॉलोनी महावीर दिगंबर जैन मंदिर से सुबह 8:30 बजे प्रारंभ हुआ, शोभा यात्रा जैन कॉलोनी से प्रारंभ होकर महेश सर्कल, कमल चौक, पटेल चाल, पुस्तक बाजार होते हुए भागेश्वर मंदिर पर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। यात्रा में सबसे आगे दो युवक जिन शासन की ध्वजा लिए चल रहे थे। साथ ही दो युवक घोड़े पर सवार थे। बग्गी में इंद्र इंद्राणी विराजित थे। पांच ट्रैक्टर में जिन बिंब की 35 प्रतिमाएं विराजित थी जिसमें 61व51 इंच की दो इंच की, 25 प्रतिमा 31 इंच की प्रतिमाएं शामिल है। महिलाएं स्वर्ण मंगल कलश शिरोधार्य किये चल रही थी। बैंड बाजे पर भगवान महावीर स्वामी के जीवन चरित्र पर आधारित विभिन्न भजनों की स्वर लहरिया बिखर रही थी जुलूस में जैन समाज के वरिष्ठ लोग महिलाएं पुरुष बच्चे उत्साह के साथ सहभागी बने। इस अवसर पर समाज जनों द्वारा 108 प्रवेश द्वार बनाकर 51 से अधिक मंच सजा कर शोभायात्रा में उपस्थित समाज जनन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर त्रिशला माता महावीर महिला मंडल द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका नीमच की अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा, मनोहर सिंह लोढ़ा, न्यायाधीश कुलदीप जैन, अध्यक्ष मनोहर बांकलीवाल, सचिव प्रवीण सरार्फ, कनकमल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विकास रूंगरेचा, विवेक चौधरी अंकुश गोधा ,पंकज अग्रवाल ,सिद्धार्थ अजमेरा, राजूल अजमेरा, सरोज गोधा, मधु सर्राफ, मनोरमा अग्रवाल, शशि चौधरी, दीपा काला, रितु अग्रवाल, प्रज्ञा चौधरी, पिंकी रुंगरेचा, सरिता अग्रवाल, सीमा पारख सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। प्रतिमा अनावरण के धर्म लाभार्थी विकास रुंगरेचा, विवेक चौधरी, अभिषेक काला, नेमीचंद बग्रेवाल, धानेस शाह मुंबई परिवार थे।