पूरे विधान सभा स्तर पर होगा कांवड़ यात्रा- आशीष शिकारी, कोहका से भंडेरी बीस किलो मीटर पैदल चले कांवड़ यात्री | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | भंडेरी बाबा मंडी मन्दिर प्राचीन कालीन मन्दिर है जहां प्रति वर्ष कोहका से सैकड़ों कांवड़ यात्री 20 किलो मीटर पैदल चलकर भगवान भोलानाथ को जल अभिषेक करने जाते हैं। इस वर्ष भी कोहका से श्रवण मास के द्वितीय सोमवार को सुबह 9 बजे कांवड़ यात्रियों का जत्था प्रस्थान कर बैहर होते हुवे पिपरिया, परसाटोला होते हुवे भंडेरी बाबा मंडी पहुंचा बीच में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच नरेन्द्र मोदी विचार मंच विधान सभा अध्यक्ष आशीष शिकारी एवं सचिव गुल्लू कोठारी के नेतृत्व में सभी कांवड़ यात्रियों को पानी और फल वितरण किया गया। इस सराहनीय कार्य में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के तहसील उपाध्यक्ष छोटू यादव, प्रिय रंजन दास, अनिल, अशोक, आदि सदस्य गण का सराहनीय योगदान रहा। जिनकी बैहर में प्रशंसा की जा रही है।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के बैहर विधान सभा अध्यक्ष आशीष शिकारी ने कहा कि श्रवण मास का महीना हिन्दू धर्म के लिए बहुत ही पवित्र महीना होता है। इस महीने में ही समुद्र मंथन में हुआ था जिसमें विष निकला उस विष को भगवान भोले नाथ ने अपने कंठ में धारण किया। सावन के महीने में ही माता पार्वती जी ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए कठिन तपस्या की थी जिससे उन्हें भगवान भोलानाथ मिले थे। माता पार्वती जी का अनुशरण करते हुवे ही कन्या सोलह सोमवार का व्रत कर अपने लिए भगवान भोलानाथ से ईक्षित वर मांगती हैं। अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के विधान सभा अध्यक्ष आशीष शिकारी ने कहा कि भगवान भोलानाथ को जल अभिषेक करने अब पूरे विधान सभा में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जायेगी। जिसका प्रचार प्रसार पंद्रह दिनों पहले से कर सभी सनातनियों एवं भोलानाथ के भक्तों को एक मंच पर लाया जायेगा।

Top