नीमच टुडे न्यूज़ । 08 में स्थित त्रिमूर्ति नगर पुराने गैस गोदाम क्षेत्र में खेल मैदान में परिसर में बने मॉं शीतला माता मंदिर के सामने स्थित पांडाल में नवदुर्गा महिला मण्डल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 22 सितंबर से गरबे रम मॉ की आराधना की जायेगी। इसके लिये मॉ नवदुर्गा महिला मण्डल की सदस्याओं ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। उक्त जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिसोदिया ने बताया कि इस वर्ष से खेल मैदान परिसर में मॉ शीतलामाताजी मंदिर के सामने पांडाल में गरबोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें आकर्षक विद्युत साज सज्जा व डीजे पर क्षेत्र की महिलाओं द्वारा गरबा खेला जायेगा। इस अवसर पर समिति की सदस्याओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौपी गई है।