शक्ति, संस्कृति और सशक्तिकरण का संगम: उदय विहार का गरबा उत्सव !@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा की भक्ति में लीन गरबों की गूंज पूरे नगर में रंग और रौनक घोल रही है। उदय विहार स्थित दुर्गा गरबा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित सार्वजनिक गरबा उत्सव इस बार खास बन गया है। यहां श्रद्धा और परंपरा के साथ-साथ नारी शक्ति का अनुपम संगम दिखाई दे रहा है।इस आयोजन में 100 से अधिक महिलाएं पारंपरिक मराठी साड़ी और राजपूती ड्रेस में सजी-धजी, हाथों में लेजम लिए गरबा खेल रही हैं। यह अनोखा प्रयोग स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और नारी सशक्तिकरण का जीवंत संदेश दे रहा है।

 

पूरे पंडाल को आकर्षक लाइटिंग और फूलों से सजाया गया है, वहीं माता दुर्गा की भव्य प्रतिमा शक्ति और साहस का प्रतीक बनकर भक्तों को दर्शन दे रही है। खास बात यह है कि प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर महिला और युवतियों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे गरबे, भक्ति और उत्सव को नए आयाम दे रहे हैं। गरबा खेलने आई ममता ने कहा कि “हमारा उद्देश्य भक्ति के साथ-साथ समाज में नारी शक्ति और संस्कृति का संदेश देना है।” वहीं आयोजन समिति से जुड़े ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि “उदय विहार की महिलाओं के सहयोग से लगातार दूसरे वर्ष यह सार्वजनिक आयोजन हो रहा है और प्रतिदिन परंपरागत रूप से गरबा खेला जा रहा है।”

Top