महावीर जिनालय में शाश्वती नवपद ओली तप आराधना सम्पन्न, साध्वी सौम्य प्रभा ने आत्म तत्व की महत्ता पर दिया जोर |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ |  महावीर जिनालय में शाश्वती नवपद ओलीजी तप आराधना का आयोजन हुआ, जिसमें साध्वी सौम्य प्रभा श्री जी महाराज ने आत्म तत्व की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आत्म कल्याण और मोक्ष का मार्ग आत्म तत्व को पहचाने बिना संभव नहीं है। साध्वी जी ने सम्यक दर्शन को आत्मा की सच्ची श्रद्धा और आत्म तत्व की प्राप्ति का आधार बताया, जो ज्ञान और चरित्र से भी अधिक महत्वपूर्ण है। उनका कहना था कि सम्यक दर्शन के बिना प्राप्त ज्ञान और चरित्र भी व्यर्थ है।साध्वी सौम्य प्रभा ने झूठे दिखावे, ढोंगी व्यक्तियों और धर्म के विपरीत कर्मों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुण्य कर्म शीघ्र करना चाहिए, जिससे आत्मा को कल्याण मिलता है। महिलाओं को सतीत्व और स्त्री धर्म का पालन पवित्रता से करने का आह्वान भी किया गया।धर्म सभा में पंजाब केसरी विजय वल्लभ सुरीश्वर जी महाराज, आचार्य धर्म धुरंधर सुरीश्वर जी मसा, साध्वीगण समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। तपस्या के पंचखान का संकल्प भी लिया गया।पंजाब से हिमाचल कश्मीर के श्रद्धालुओं ने बताया कि बाजार में मिलने वाला केसर असली नहीं है और उसमें रासायनिक मिलावट की जाती है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।अतिथियों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।

Top