नीमच टुडे न्यूज़ ।शहर की राजस्व कॉलोनी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हिट एंड रन की घटना सामने आई, जिसमें सरकारी शिक्षिका वीना विवेक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार रवींद्र पिता शंभुलाल सिंह (22) भी करीब 20 फीट दूर जा गिरे।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों घायल हो गए, जिनमें वीना सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स लगातार उनकी जान बचाने के प्रयास में लगे हैं।घटना के बाद आरोपी कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कार को तेज रफ्तार में आकर बाइक को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। इस घटना से कॉलोनीवासियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने तेज रफ्तार वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।