नीमच में तेज रफ्तार का कहर: रेवली देवली टोल प्लाजा के पास दो बाइक भिड़ीं, दो युवक गंभीर घायल |@NeemuchToday

 नीमच टुडे न्यूज़ | बुधवार शाम सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेवली देवली टोल प्लाजा के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेश बैरागी (38 वर्ष) निवासी भादवा माता अपनी बाइक से नीमच से गांव लौट रहे थे। वहीं विनोद (35 वर्ष) निवासी जीरन, मनासा की ओर से नीमच की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि विनोद ने शराब का सेवन किया हुआ था और वे बाइक गलत दिशा में चला रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

दुर्घटना में नरेश बैरागी के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि विनोद भी घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल नीमच ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Top