नीमच में पशुपालकों की आय बढ़ाने हेतु संगोष्ठी, नस्ल सुधार व आधुनिक पशुपालन पर दिया जोर |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में नीमच जिले में पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पशुओं की नस्ल सुधार, स्वास्थ्य संरक्षण और पोषण को लेकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम कंजार्डा के वृंदावन क्षेत्र में पशुपालक संगोष्ठी आयोजित की गई कार्यक्रम में जिला उपसंचालक पशुपालन डॉ. राजेश पाटीदार  ने कहा कि पारंपरिक पशुपालन की बजाय व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाकर ही अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने पशुपालकों से अच्छी नस्लों का चयन करने, उन्नत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान कराने तथा बछिया उत्पादन हेतु विशेष वीर्य के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही नियमित टीकाकरण व स्वास्थ्य देखभाल को आवश्यक बताया।अतिरिक्त उपसंचालक  डॉ. ए.आर. धाकड़  ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पशुओं की विभिन्न नस्लों, संतुलित आहार, पशुशाला प्रबंधन और दूध उत्पादन के लाभकारी विपणन की विस्तृत जानकारी दी। वहीं  डॉ. यतिन मेहता ने पशुपालकों को जैविक खेती अपनाने और पशुपालन को कृषि से जोड़कर आय बढ़ाने की सलाह दी। संगोष्ठी में सरपंच भूरालाल मालवीय, जनपद सदस्य सुनील धाकड़, डॉ. विशाल चौहान, पी.सी. पाटीदार, बी.एस. पंवारसहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने विशेषज्ञों से अपने प्रश्न भी पूछे और तकनीकी जानकारी प्राप्त की।

Top