नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच के प्राइवेट बस स्टैंड पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। बस में दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान सीताराम, निवासी लेवाड़ा गांव, गौशाला के पास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा अचानक हुआ, जिससे आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

