नीमच टुडे न्यूज़ | महावीर नगर स्थित स्वामी शोरूम में हुई चोरी के मामले में नीमच केंट पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रुका एवं वारदात में प्रयुक्त उपकरण जप्त किए हैं। दिनांक 09.12.2025 को दर्ज प्रकरण में पुलिस ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की जांच व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को चिन्हित किया। 16 व 17 जनवरी 2025 को अर्जुन भील, अरविंद नायक व देवीलाल भील को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक इंडक्शन चूल्हा, दो कंबल, नगदी 1200 रुपये, चोरी में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल एवं औजार जप्त किए गए हैं। अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी सहित नीमच केंट पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।