सरवानरिया पुलिस ने पकड़ा 166 किलोग्राम डोडाचूरा दो तस्करों के साथ डोडाचूरा देने वाला भी पकड़ाया |@NeemuchToday

नीमच टुड न्यूज | जावद थाना प्रभारी विकास पटेल के नेतृत्व में सरवानिया महाराज पुलिस ने दो डोडाचूरा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 166 किलोग्राम डोडाचूरा और एक लग्झरी कार बरामद की है, साथ ही डोडाचूरा देने वाले को भी आरोपी बनाया है। दिनांक 6 अप्रैल को सरवानिया महाराज पुलिस ने   मुखबीर की सूचना पर लासूर- बांगरेड मार्ग पर नाकेबंदी कर   सफेद रंग की होन्डा कार क्र. DL 7 CK 7931 को रोका तो उसमें बोरियों में भरा डोडाचूरा पकड़ा गया।  तौल करने पर डोडाचूरा का वजन 166 किलोग्राम निकला।  मौक से पुलिस ने कार  चालक आरोपी दिनेश पिता शेराराम  जाट  व रूघाराम पिता निम्बाराम जाति जाट  निवासी ग्राम बिरसालू कला जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने आरोपियों ने बताया कि तस्करी के लिए डोडाचूरा कालु उर्फ कारूलाल पिता बंशीलाल बंजारा निवासी रायसिंहपुरा पुलिस थाना नीमच सिटी  उपलब्ध कराया है, पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाकर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

Top