BREKING NEWS :- जेतपुरा फंटा पर ब्रेक स्लिप होने से हाईवे हादसा, युवक घायल | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | जेतपुरा फंटा हाईवे पर ब्रेक स्लिप होने से रमेश गुर्जर  पिता  रामकुवर गुर्जर निवासी टोका, जिला रामपुरा राजस्थान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक के अचानक ब्रेक फेल/स्लिप होने के कारण नियंत्रण बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की सहायता से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Top