कॉरपोरेट कानून संशोधन विधेयक समिति के अध्यक्ष बने सांसद सुधीर गुप्ता | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026’ के परीक्षण एवं समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का अध्यक्ष मंदसौर-नीमच-जावरा सांसद सुधीर गुप्ता को नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। 30 सदस्यीय समिति में 21 लोकसभा और 9 राज्यसभा सांसद शामिल हैं। समिति प्रस्तावित विधेयक के विभिन्न प्रावधानों का अध्ययन कर उद्योग, व्यापार, निवेश और कॉरपोरेट प्रशासन से जुड़े सुझाव केंद्र सरकार को सौंपेगी। सांसद सुधीर गुप्ता लंबे समय से संसद में आर्थिक एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं। उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। सुधीर गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति निष्पक्षता और व्यापक विचार-विमर्श के साथ देशहित में कार्य करेगी।

Top