जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाली गैंग पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार, 38 लीटर ऑयल जब्त | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले की जीरन पुलिस ने ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। एसपी राजेश व्यास के निर्देशन में थाना प्रभारी उमेश यादव और हरकियाखाल पुलिस टीम ने कार्रवाई की। घटना 20 मई की रात ग्राम पालसोडा स्थित खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी की है। फरियादी की रिपोर्ट पर जीरन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामनिवास बंजारा, भरत बावरी और नागेश्वर उर्फ कान्हा बावरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Top