पेट्रोल-डीजल कीमत वृद्धि पर भड़के हारून रशीद कुरैशी, कहा- जनता को किस्तों में क्यों मार रही सरकार | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच केंद्र सरकार द्वारा पांच दिनों के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने पर पूर्व पार्षद हारून रशीद कुरैशी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों को आम जनता पर “दोहरी मार” बताते हुए सवाल उठाया कि आखिर गरीब और मध्यमवर्गीय जनता को किस्तों में क्यों परेशान किया जा रहा है। कुरैशी ने कहा कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से आम आदमी की कमर टूट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अधिक वैट वसूला जा रहा है, जिसके कारण यहां कीमतें अन्य राज्यों की तुलना में अधिक हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से मालभाड़ा बढ़ेगा और इसका सीधा असर खाद्य सामग्री, सब्जियों एवं रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। कुरैशी ने केंद्र सरकार से तत्काल कीमतें वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि महंगाई पर नियंत्रण नहीं हुआ तो जनता सड़क पर उतरने को मजबूर होगी।

Top