नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में गुरुवार को कलेक्टर सभाकक्ष में नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हिमांशु चंद्रा ने की, जबकि संचालन पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने किया। बैठक में जिले में अफीम, गांजा और भांग की अवैध खेती की रोकथाम, अंतरराज्यीय मामलों की निगरानी और स्कूल-कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने नशा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष जागरूकता शिविर लगाने, नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा नशे के आदी लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की कार्ययोजना बनाई। साथ ही अवैध मादक फसलों से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम लागू करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, नारकोटिक्स ब्यूरो एवं प्रशासनिक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।