केन्द्रीय विद्यालय संभागीय खेल प्रतियोगिता मे केन्द्रीय विद्यालय क्र 1 नीमच ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | केंद्रीय विद्यालय संगठन  के संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24/4/2025 से 26/4/2025 अलग अलग शहरों के केंद्रीय विद्यालयो मे आयोजित हुआ। जिसमे केंद्रीय विद्यालय नीमच क्र 1 के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलो मे एवं वर्गों मे भाग लिया। केंद्रीय विद्यालय ग्वालियर मे हॉकी (बालक-बालिका), जुडो ओर योगासन (बालक), भोपाल केंद्रीय विद्यालय मे बास्केटबाल (बालक )। केंद्रीय विद्यालयमऊ मे फुटबाल (बालक)। इंदौर केंद्रीय विद्यालय मे बास्केटबाल, बेडमिंटन, और तैराकी की प्रतियोगिता हुई। जिसमे केंद्रीय विद्यालय नीमच क्र. 1 से इन प्रतियोगिताओ मे कुल 82 छात्रों ने भाग लिया जिसमे से 81 बच्चो ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर पदक एवं स्थान प्राप्त किये। तैराकी बालिका वर्ग ने स्वर्ण पदक, बेडमिंटन बालिका वर्ग मे स्वर्ण पदक प्राप्त किये । वही, जुडो एवं योग मे सिल्वर,, हॉकी जूनियर बालक वर्ग, जुडो और योग मे ब्रांज़ पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 

विवरण निम्नानुासार है-

जूडो प्रतियोगिता में -(1) बालक 14 वर्ष आयु समुह के 40कि.गा. वजन समुह में जय कुमावत पिता भरत सिंह कुमावत - रजत पदक
(1)बालक 14 वर्ष आयु समुह के 35कि.गा. वजन समुह में प्रभात यादव पिता रवि यादव- कास्य पदक
(2) बालक 14 वर्ष आयु समुह के 30कि.गा. वजन समुह में हिमान्शु रावत पिता जितेन्द्र - कास्य पदक

तैराकी प्रतियोगिता में- जीतिका यादव, असमी कटारिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया
योग प्रतियोगिता में - दर्शन चांवरिया, कृष्णा मरु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में- प्रेक्षा सोलंकी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया | बास्केटबाल प्रतियोगिता में- केंद्रीय विद्यालय नीमच 1 के खिलाड़ियों ने बास्केटबाल बालक मिनि वर्ग (अन्डर 14 )मे स्वर्ण पदक, बास्केटबाल जूनियर बालिका वर्ग ने सिल्वर बास्केट बॉल मिनी बालिका

वर्ग ब्रांज़ पदक हॉकी प्रतियोगिता में- हॉकी बालिका जूनियर वर्ग मे स्वर्ण पदक, केन्द्रीय विद्यालयक्रमांक 1 नीमच से बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन भी हुआ है विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रियदर्शन गर्ग, उप प्राचार्य हुक्माराम, खेल अधिकारी अनिल कुमार यादव, तृषिता सोलंकी, योग शिक्षक शरद बम्बोरिया एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओ ने विजेता खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। 

Top