नीमच में ऐतिहासिक राम प्राण महोत्सव और नानी बाई के मायरे की कलश यात्रा में मातृशक्ति एवं हजारों श्रद्धालु शामिल, शहर हुआ भक्तिमय | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय वर्ष महोत्सव का आयोजन इंदिरा नगर स्थित मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर पर उत्साहपूर्वक चल रहा है। 24 जनवरी को नानी बाई के मायरे की ऐतिहासिक कलश यात्रा प्रातः 11 बजे संकट मोचन हनुमान मंदिर, नंदिनी डेरी से प्रारंभ होकर इंदिरा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए 3 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर पहुंची। इस कलश यात्रा में 450 मातृशक्तियों ने सिर पर मंगल कलश शिरोधार्य कर उत्सव में भाग लिया। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में हजारों श्रद्धालु और महिलाएं भी शामिल रहीं। शनिवार को कथावाचक विनोद भैय्या राठौर ने नरसी मेहता की जन्म कथा के महत्व पर प्रकाश डाला और भोलेनाथ की झांकी प्रस्तुत की। महोत्सव में प्रतिदिन सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे नानी बाई के मायरे की शोभायात्रा विस्तारेश्वर महादेव, इंदिरा नगर से प्रारंभ होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी। इस दौरान नीमच में गणतंत्र दिवस की तैयारियां भी जोरों पर हैं। आईएमए सचिव डॉ. आदित्य भंडारी ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 9 बजे आईएमए हाउस पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया ध्वजारोहण करेंगे। सभी चिकित्सक और उनके परिवार देशभक्ति के गीत-संगीत कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Top