नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच महाशिवरात्रि के अवसर पर महामृत्युंजय महायज्ञ 25 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। यह यज्ञ समस्त धर्मजन के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य, रक्षा और समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है। इस बार यज्ञ में गुरुदेव पं. प्रशांत व्यास द्वारा विशेष विधि से अभिमंत्रित सिद्ध रूद्राक्ष श्रद्धालुओं को विधिवत् धारण करवाए जाएंगे। श्रद्धालुओं को निःशुल्क रूद्राक्ष धारण करने का अवसर मिलेगा, जो मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा, भाग्योदय, यश, धन, कार्यक्षेत्र लाभ और रोग, भय व संकट से सुरक्षा में सहायक माना जाता है। यज्ञ के दौरान विश्वशांति हेतु रुद्राक्ष से बने दिव्य शिवलिंग की सामूहिक पूजा, शिव स्तुतियां, शिवतांडव, महिषासुरमर्दिनी स्त्रोतम् एवं रूद्राक्ष और शिवमहिमा पर विशेष उद्बोधन प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्यक्रम 15 फरवरी 2026, रविवार, विनु वाटिका, जवाहर नगर, नीमच में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। गुरुदेव पं. व्यासजी द्वारा अब तक सवा तीन करोड़ रूद्राक्ष निःशुल्क श्रद्धालुओं को प्रदान किए जा चुके हैं।