नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नगर के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, स्कीम नं. 36-ए, जाजू नगर में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 23 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। कथा व्यास पं. मनोहर जी नागदा (कानाखेड़ा वाले) होंगे, जिनके मुखारविंद से भक्तजन कथा श्रवण कर धर्म लाभ ले सकेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 12.30 बजे से प्रभु इच्छा तक जारी रहेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ 23 फरवरी को प्रातः 10 बजे मंदिर प्रांगण से किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और धर्मप्रेमी जनता से निवेदन किया है कि वे अपने परिवार और इष्ट मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाएँ। इस कथा आयोजन का उद्देश्य शिव भक्तों को परमपिता परमात्मा की कृपा से आस्था और धार्मिक शिक्षा प्रदान करना है। आयोजक श्री रामभक्त मंडल एवं जाजू नगर कॉलोनीवासी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी का स्वागत करेंगे।