महू रोड स्थित वृंद गोपेश्वर महादेव मंदिर में भव्य फाग उत्सव, राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों ने बिखेरी छटा |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | महू रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी के प्राचीन एवं आस्था के केंद्र वृंद गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कॉलोनी की रहवासी बहनों द्वारा भव्य फाग उत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। उत्सव के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर मनमोहक रासलीला प्रस्तुत की। इस अवसर पर महिलाओं ने राधा-कृष्ण पर पुष्प वर्षा की तथा रंग-बिरंगे गुलाल उड़ाकर फाग उत्सव को पारंपरिक और भव्य रूप दिया। कार्यक्रम में बहनों द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भगवान गोपेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसमें खुशी सालवी एवं गरिमा राठौड़ ने विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर वृंद गोपेश्वर कल्याण समिति द्वारा राधा-कृष्ण स्वरूप में आए सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन में कुशाल कुंवर देवड़ा, अंजलि मालवीय, संजू कुंवर चौहान, भावना राठौड़, अनीता सालवी, प्रमिला जैन, शीतल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Top