नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शहर के स्कीम नंबर 36 स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची, जिसके बाद कथा का शुभारंभ किया गया। बताया गया कि यह आयोजन समस्त कॉलोनी वासियों और राम भक्त मंडल के सहयोग से किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से प्रभु इच्छा तक रहेगा। आयोजन की जानकारी पंडित मनोहर नागदा ने दी। उन्होंने बताया कि कथा का वाचन पंडित दिनेश नागदा और मनोहर नागदा द्वारा किया जाएगा। यह महाशिवपुराण कथा 9 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसमें श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निवेदन किया गया है।