नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शहर के त्रिमूर्ति नगर और गणपति नगर स्थित माँ शीतला माता मंदिर की स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 22 मार्च, रविवार को भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। नवदुर्गा महिला मंडल द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में 125 मीटर लंबी चुनरी माता रानी को अर्पित की जाएगी। मंडल की अध्यक्ष पुष्पा सिसोदिया और सचिव बेला सोनी ने बताया कि यात्रा दोपहर 3:30 बजे खेल मैदान परिसर (गैस गोदाम क्षेत्र, वार्ड नंबर 8) से प्रारंभ होगी। यह यात्रा गणपति नगर, त्रिमूर्ति नगर और इंदिरा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी। मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद माता को चुनरी अर्पित की जाएगी और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण होगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।