गुड़ी पड़वा पर प्रभात फेरी और अखंड रामधुन, जय श्री राम के जयघोष से गूंजा इंदिरा नगर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच वर्ष प्रतिपदा, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर इंदिरा नगर में हिंदू नव वर्ष उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रभात फेरी और अखंड रामधुन ने क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। सुबह श्रीमती चंदा बैरागी द्वारा भगवा ध्वज पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद “श्री राम जय राम जय जय राम” के जयघोष के साथ श्रद्धालु भक्ति मार्ग पर निकले। प्रभात फेरी में पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा, पीली जैकेट व पगड़ी में तथा महिलाएं पीली साड़ी में एकरूपता के साथ शामिल हुईं, जिसने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। फेरी का समापन मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर पर हुआ, जहां भक्तों को नीम, मिश्री और काली मिर्च का अर्क वितरित किया गया। लगातार चल रही अखंड रामधुन क्षेत्र में सनातन संस्कृति को सशक्त करने का माध्यम बन रही है। कार्यक्रम के अंत में “जय श्री राम” के जयघोष गूंजे।

Top