दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर में 20वां हनुमान जन्मोत्सव, दो दिवसीय भव्य आयोजन की तैयारियां तेज | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच ग्वालटोली हाईवे रोड स्थित दक्षिण मुखी एवं चमत्कारिक श्री विराट विराय मारुति नंदन बालाजी मंदिर में 20वां श्री हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष दो दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा भक्तों के सहयोग से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के तहत 1 अप्रैल को शाम 7:15 बजे से श्री बालाजी महाराज का संकीर्तन आयोजित होगा, जिसमें भजन गायक अभि-अनुज पारिक (भीलवाड़ा), मिताली मानसिंहका और विनोद भैया (नीमच) भजनों की प्रस्तुति देंगे। 2 अप्रैल को जन्मोत्सव के दिन सुबह 5:30 बजे प्रभातफेरी के रूप में श्री राम धुन निकाली जाएगी, इसके बाद मंगला आरती, 9 बजे हवन और 11:30 बजे पूर्णाहुति होगी। भंडारा प्रसादी दिनभर चलेगा। शाम 5 बजे सुंदरकांड पाठ, 8 बजे महाआरती और 56 भोग के साथ प्रसादी वितरण होगा। मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाएगा और बालाजी महाराज का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

Top