चुनरी यात्रा में सेवा और श्रद्धा का संगम, मॉर्निंग क्लब करेगा फरियारी खिचड़ी वितरण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच इंदिरा नगर क्षेत्र में 22 मार्च, रविवार को निकलने वाली भव्य चुनरी यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर है। नवदुर्गा महिला मंडल गणपति नगर एवं त्रिमूर्ति नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धा और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। मॉर्निंग क्लब इंदिरा नगर द्वारा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए फरियारी खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। क्लब के सदस्यों ने बताया कि यात्रियों के स्वागत हेतु विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें पुष्प वर्षा कर भव्य अभिनंदन भी शामिल है। यात्रा के दौरान पूरा इंदिरा नगर क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहेगा। माता रानी के जयकारों के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए महिला मंडल, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मिलकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे यह धार्मिक आयोजन और भी भव्य बन सके।

 

Top