ग्वालटोली बालाजी मंदिर में 20वां श्री हनुमान जन्मोत्सव दो दिवसीय भव्य आयोजन के साथ मनाया जाएगा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच ग्वालटोली स्थित हाईवे रोड पर दक्षिणमुखी एवं चमत्कारिक श्री विराट विराजमान मारुति नंदन बालाजी मंदिर में 20वां श्री हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष दो दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार 1 अप्रैल को शाम 7.15 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भीलवाड़ा के प्रसिद्ध भजन गायक अभि-अनुज पारिक, मिताली मानसिंहका एवं नीमच के विनोद भैया मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। 2 अप्रैल को जन्मोत्सव के मुख्य कार्यक्रम होंगे। प्रातः 5.30 बजे श्रीराम धुन के साथ प्रभातफेरी निकाली जाएगी, इसके बाद मंगला आरती होगी। सुबह 9 बजे हवन का आयोजन होगा जिसकी पूर्णाहुति 11.30 बजे की जाएगी। इसके पश्चात विशाल भंडारा प्रसादी प्रारंभ होगी जो देर शाम तक चलेगा। सायं 5 बजे सुंदरकांड पाठ, 8 बजे महाआरती तथा 56 भोग का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है और बालाजी महाराज का मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। समिति ने सभी भक्तों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

Top