हनुमान जयंती पर सुप्रभात मित्र मंडल का आयोजन, हुआ हनुमान चालीसा पाठ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच योग एवं प्राणायाम के लिए समर्पित संस्था सुप्रभात मित्र मंडल द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संस्था के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट तेजपाल जैन ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति, बुद्धि और विनम्रता के अद्वितीय प्रतीक हैं। वे भगवान राम के परम भक्त और संकटमोचन हैं, जो अपने भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की बुद्धिमत्ता और रणनीति आज के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भी प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में संरक्षक शिव महेश्वरी, अध्यक्ष अनिल सिंहल, अनिल चौरसिया, अरुण गोयल, टोनी वधवा, श्याम नवलखा, राजेश बाहेती सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवल मित्तल ने किया, जबकि आभार अध्यक्ष अनिल सिंहल ने व्यक्त किया।

Top