नीमच टुडे न्यूज़। जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ‘शिवाजी’ ने मंगलवार को अपने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया। वे 7 जुलाई को किलकारी विद्यालय भवन पहुंचे और यहां मूकबधिर बच्चों के बीच जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान विद्यालय परिसर में आत्मीय माहौल देखने को मिला और बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

कार्यक्रम में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और आयोजन में सहभागिता की। जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए अपने जन्मदिन को सेवा और संवेदनशीलता से जोड़ने का संदेश दिया। किलकारी विद्यालय में आयोजित इस अवसर ने जन्मदिन समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सज्जन सिंह चौहान ‘शिवाजी’ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
