ब्रिक्स समिट 2026 में छाई नीमच कृषि उपज मंडी सचिव उमेश बासेडिया के नेतृत्व में लगी स्टॉल नीमच औषधी मंडी से रूबरू हुए ब्रिक्स के 10 देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रशंसा |@NeemuchToday


नीमच टुडे न्यूज़ | ब्रिक्स समिट 2026 में नीमच की कृषि उपज मंडी ने एक अलग रिकार्ड बनाया। देशभर में केवल नीमच कृषि उपज मंडी को ब्रिक्स समिट में स्टॉल अलामेंट हुआ वहीं ब्रिक्स के 10 देशों के कृषि मंत्री नीमच की औषधि फसलों से रूबरू हुए। मंडी समिति के सचिव उमेश बासंडिया के नेतृत्व में यह इतिहास नीमच कृषि उपज मंडी ने रचा और नीमच का नाम रोशन किया।
पिछले दिनों इंदौर में ब्रिक्स समिट 2026 का आयोजन किया गया था। इस समिट में देशभर से सिर्फ नीमच की कृषि उपज मंडी समिति को आमंत्रित किया गया। मंडी सचिव उमेश बासेडिया के नेतृत्व में ब्रिक्स समिट परिसर में लगाया गया जहां 10 देशों के कृषि मंत्री नीमच कृषि उपज मंडी स्टॉल पर पहुंचकर नीमच की औषधि फसलों से रूबरू हुए। कई देशों के कृषि मंत्री और राजदूत नीमच की औषधि उपज लेकर भी गए। इधर नीमच आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी नीमच के कृषि उपज मंडी के प्रयासों की सराहना की और खासतौर पर औषधि फसलो को किए गए प्रयासो की प्रशंसा की। मंडी सचिव उमेश बसोडिया कहते है कि ब्रिक्स समिट के दौरान चायना औन इंडोनेशिया के कृषि मंत्री नीमच की औषधि फसलों को लेकर बहु प्रभावित हुए और नीमच की औषधि उपज लेकर भी गए हैं।

 

 
Top