मानसून की पहली बारिश ने खोली पंचायत के विकास कार्यों की पोल, गलियों में जलभराव से बढ़ी परेशानी |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | चीताखेड़ा क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश ने ग्राम पंचायत की तैयारियों और विकास कार्यों की हकीकत सामने ला दी है। कई वार्डों की गलियों और आम रास्तों पर जलभराव व कीचड़ की स्थिति बन गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता भगत मांगरिया ने आरोप लगाया कि बारिश ने पंचायत की विकास संबंधी तैयारियों की पोल खोल दी है।पंचायत के वार्ड नंबर दो स्थित हरिजन बस्ती में जलभराव और गंदगी से रहवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर आम रास्ते तालाब जैसे नजर आने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की कई गलियों में न तो पर्याप्त नालियां हैं और न ही सीमेंट कांक्रीट सड़क की सुविधा उपलब्ध है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पहली बारिश में ही हालात बिगड़ गए।वार्डवासी रमेश शर्मा आचार्य ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार सरपंच प्रतिनिधि मनसुख जैन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। वहीं राजीव कॉलोनी में भी कीचड़ से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि समय रहते जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो लगातार बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Top