BIG NEWS:- सड़क पर लालटेन बेच रहे महाराष्ट्र के युवक के लिए मददगार बनी खाकी, मनासा टीआई निलेश अवस्थी ने 10 लालटेन खरीदकर बढ़ाया हौसला | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़। पुलिस की सख्त छवि के बीच मनासा टीआई निलेश अवस्थी की संवेदनशील पहल चर्चा का विषय बन गई है। महाराष्ट्र से आया एक युवक सड़क किनारे लालटेन बेचकर अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी जुटा रहा था। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद टीआई निलेश अवस्थी मौके पर पहुंचे और उसकी मेहनत का सम्मान करते हुए एक साथ 10 लालटेन खरीद लीं। टीआई की इस पहल ने वहां मौजूद लोगों को भी प्रभावित किया। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी से प्रेरित होकर कई स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने भी युवक से लालटेन खरीदीं, जिससे उसकी बिक्री बढ़ गई। टीआई अवस्थी की इस मानवीय पहल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लोग इसे खाकी के संवेदनशील चेहरे की मिसाल बताते हुए पुलिस अधिकारी की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Top