सेवा भारती कन्या छात्रावास में रोटरी क्लब का सेवा प्रकल्प, जरूरतमंद बालिकाओं को वितरित की शिक्षा सामग्री | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | रोटरी क्लब नीमच ने विकास नगर स्थित सेवा भारती कन्या छात्रावास में सेवा प्रकल्प आयोजित कर जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा उनके बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना रहा। रोटरी सदस्यों ने कहा कि शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं प्रत्येक बच्चे का अधिकार हैं और समाज के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ने युवाओं में समाजसेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्रावास में नए इंटरैक्ट क्लब की भी स्थापना की। क्लब की इंटरैक्ट चेयर रज़िया अहमद के प्रयासों से गठित इस क्लब के सदस्यों को पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (PDG) दर्शन सिंह गांधी ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष युजवेन्द्र सिंह भाटिया, सचिव अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष अंतिमा भाटिया, दर्शन सिंह गांधी, विजय जैन 'गोल्डन', दिनेश लढ़ा, प्रकाश मंडवारिया, रज़िया अहमद, रवि सिंहल, दिलीप डूंगरवाल सहित रोटरी क्लब के सदस्य एवं सेवा भारती कन्या छात्रावास के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Top