नीमच टुडे न्यूज | नीमच में 30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 6 बजे होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, एसडीएम पराग जैन, सीएसपी किरण चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या मुंडड़ा एवं जिला खेल अधिकारी मुकुल रॉय बेंजामिन खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। प्रतियोगिता के संचालन के लिए प्रदेशभर से करीब 40 तकनीकी अधिकारी तैनात रहेंगे। मध्यप्रदेश के 16 जिलों से 230 खिलाड़ी नीमच पहुंच चुके हैं और गुरुवार को उनका पंजीयन पूरा किया गया। आयोजन समिति ने तैराकी पूल एवं रेस मार्ग का तकनीकी निरीक्षण भी कराया है। जिला ट्रायथलॉन एसोसिएशन ने नागरिकों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
