सीआईएस और साइबर सुरक्षा पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को मिला प्रशिक्षण ई-कोर्ट प्रणाली और डिजिटल सुरक्षा की दी गई विस्तृत जानकारी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेंटर में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के लिए सीआईएस एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जूनियर सिस्टम एनालिस्ट पीयूष नारायण एवं ब्रजेश पांडे ने सीआईएस और ई-कोर्ट प्रणाली की कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा न्यायिक प्रक्रियाओं में इसकी भूमिका की जानकारी दी। इसके बाद जिला पुलिस साइबर सेल के डाटा प्रोटेक्शन ऑफिसर कुलदीप सिंह ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को विधिक सेवाओं, सीआईएस पोर्टल और साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्षम बनाना था। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शोभना मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट विष्णु दुबे, जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार सहित बड़ी संख्या में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

Top