नीमच को बड़ी सौगात, बघाना-हिंगोरिया रेल ओवरब्रिज के लिए 71 करोड़ का टेंडर जारी 18 माह में निर्माण का लक्ष्य, रेलवे फाटकों पर जाम से मिलेगी राहत | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | नीमच जिले के लिए बहुप्रतीक्षित बघाना और हिंगोरिया रेल ओवरब्रिज निर्माण परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने नीमच सहित पांच स्थानों पर रेल ओवरब्रिज निर्माण के लिए करीब 71 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत का टेंडर जारी किया है। निविदा के अनुसार नीमच स्टेशन यार्ड स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक-120 (बघाना) तथा नीमच-हरकियाखाल रेलखंड के लेवल क्रॉसिंग क्रमांक-125 (हिंगोरिया) पर दो लेन रेल ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इसी परियोजना के तहत दलौदा, धोसवास और बड़नगर में भी रेल ओवरब्रिज का निर्माण होगा। टेंडर प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 तक चलेगी, जबकि कार्य पूरा करने के लिए 18 माह की समय-सीमा निर्धारित की गई है। परियोजना पूरी होने के बाद बघाना और हिंगोरिया रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी, आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा तथा शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है।

Top