नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को अब सोशल मीडिया का भी समर्थन मिल रहा है। मिसेज इंडिया 2017 एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर परिधि भटनागर ने अभियान से जुड़कर युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव है। परिधि भटनागर ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं ड्रग्स की बिक्री, नशे का सेवन या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज और बेहतर भविष्य की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। नीमच पुलिस का "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान 15 से 30 जुलाई तक जिलेभर में जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।