आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, दोपहर 2 बजे माहेश्वरी भवन से होगा शुभारंभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शहर में आज भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। रथयात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे माहेश्वरी भवन से होगा। रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः माहेश्वरी भवन पहुंचेगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और भगवान के रथ को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। रथयात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, जयघोष और भक्तिमय वातावरण से पूरा शहर गुंजायमान रहेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने एवं रथयात्रा में सहभागी बनने की अपील की है। हर वर्ष की तरह इस बार भी रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भक्तजन भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं रथ खींचने के लिए पहुंचेंगे। धार्मिक आस्था और उत्सव के माहौल के बीच निकलने वाली यह रथयात्रा नीमच के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक मानी जाती है। जय जगन्नाथ!

Top