भरभड़िया विद्यालय में ईसीसी मेला सम्पन्न, नन्हे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शासकीय माध्यमिक विद्यालय भरभड़िया में शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस मेले में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी एवं कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेला प्रभारी अनिल कुमार तोतला एवं प्रधानाध्यापक बंशीलाल प्रजापति ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना तथा उनमें शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। मेले में विभिन्न गतिविधियों और स्टॉलों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने खेल-खेल में सीखते हुए बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। बच्चों को एचपीबी कार्ड भी प्रदान किए गए।इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष देवीलाल सैन, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया।

Top