ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में सीआरपीएफ डे पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल द्वारा सीआरपीएफ डे के उपलक्ष्य में सीआरपीएफ कैंपस में एक मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता सीआरपीएफ के विद्यार्थियों के लिए चार अलग-अलग वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी प्रतिभागियों ने ड्राइंग शीट पर आकर्षक और संदेशपूर्ण कलाकृतियां बनाकर अपनी कला का परिचय दिया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. ऋषभ नाहटा ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जबकि विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सीएमओ श्री राम सिंह एवं श्री शैलेंद्र सर द्वारा सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका तनु शर्मा एवं प्रियंका शुक्ला ने निभाई। प्रतियोगिता के परिणामों में नर्सरी से यूकेजी वर्ग में दीप्ति शर्मा प्रथम, अनन्या कुमारी द्वितीय और प्रीति यग्नेश तृतीय रहीं। कक्षा 1-2 में निमिषा भूरिया प्रथम, प्रीति द्वितीय और हिमांशु तृतीय रहे। कक्षा 3-5 में अहोना भट्टाचार्य प्रथम, मीनल गुर्जर द्वितीय और योगिता साहू तृतीय रहीं, जबकि कक्षा 6-8 वर्ग में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज श्रीवास्तव ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. ऋषभ नाहटा ने किया।

Top