नीमच में आज गढ़ रणथंभौर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत, शहर के विभिन्न मंदिरों में होंगे धार्मिक आयोजन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | गणेश चतुर्थी के तहत विश्व प्रसिद्ध गढ़ रणथंभौर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत का आयोजन बुधवार को नीमच शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाएगा। आयोजन नवीन समय परिवर्तन के अनुसार होगा। स्थानीय बलिराम हेडगेवार प्राइवेट बस स्टैंड स्थित स्वयं सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में शाम 6:30 से 7:30 बजे तक मंगल ज्योत आयोजित होगी। इसके अलावा दशहरा मैदान स्थित गणेश मंदिर में शाम 7:15 से 8:15 बजे, कीर्ति नगर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में शाम 6:30 से 6:45 बजे, गणपति नगर स्थित सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में शाम 7:30 से 8 बजे तथा टीचर कॉलोनी स्थित कामेश्वर बालाजी मंदिर में रात्रि 8 से 8:30 बजे तक कार्यक्रम होंगे। स्टेशन रोड बड़े गणपति मंदिर में रात्रि 8 से 9 बजे तक मंगल ज्योत एवं आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर आहुति देने की अपील की है।

Top