जीटो यूथ विंग के गठन के साथ युवाओं ने संभाली नई जिम्मेदारी, दिव्यांश चौपड़ा बने जिला चेयरपर्सन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीटो) एमपीसीसी ज़ोन के तत्वावधान में रविवार को होटल सनराइज (सयाजी), कनावटी में जीटो नीमच यूथ विंग के 10वें चैप्टर का भव्य शुभारंभ एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उत्साह और ऊर्जा से भरपूर इस कार्यक्रम में करीब 30 युवा सदस्यों ने संगठन की शपथ ली, जबकि लगभग 200 अतिथि, पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि जावद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने युवाओं से नेतृत्व क्षमता विकसित कर समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच समाज में बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर नवगठित जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें दिव्यांश चौपड़ा को जिला चेयरपर्सन, नमन नाहर को वाइस चेयरमैन, सम्यक कोठारी को चीफ सेक्रेटरी, सारांश नागोरी को जॉइंट सेक्रेटरी तथा रिंकेश चौपड़ा को ट्रेजरर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में जीटो एपेक्स एवं एमपीसीसी ज़ोन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्य, युवा नेतृत्व, व्यवसाय, नेटवर्किंग और सामाजिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वागत उद्बोधन जीटो महिला विंग नीमच की चेयरपर्सन रिंकू राठौर ने दिया। संचालन अजय कासलीवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन चीफ सेक्रेटरी सम्यक कोठारी ने व्यक्त किया। आयोजन को नीमच में जैन युवा नेतृत्व को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Top